वित्तमंत्री के भाषण के बाद बजट को लेकर सत्ता और विपक्षी दलों के नेताओं के बयान आने लगे. सत्ता से जुड़ी पार्टियां और नेताओं ने बजट का स्वागत किया तो विपक्षियों पार्टियों ने इसे नकार दिया.
इस महीने BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में, PM ने कार्यकर्ताओं से संत रविदास मंदिरों में जाने और दलितों तक पहुंचने का आग्रह किया था. राज्य इकाईयां जयंती को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारियों में जुटी हैं.
वीडियो में डीएमके पदाधिकारी टी. मनिक्कम राज्य के सलेम में कथित तौर पर एक मंदिर में प्रवेश करने वाले दलित व्यक्ति को अपशब्द कहते दिख रहे हैं. पुलिस ने मनिक्कम को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया था.
कर्नाटक में बोम्मई सरकार को पार्टी के अंदर की चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है. उसके कुछ नेताओं ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, पार्टी की नीतियों का विरोध किया है और शर्मनाक बयान दिए हैं.
त्रिपुरा चुनावों से पूर्व किंगमेकर के तौर पर देखे जा रहे टिपरा मोथा ने कांग्रेस-लेफ्ट और भाजपा के साथ बातचीत विफल होने के बाद अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. देबबर्मा के लिए न तो वामपंथी अछूत हैं और न ही कांग्रेस.
विशाखापत्तनम में होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की तैयारी संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि वह आने वाले महीनों में बंदरगाह शहर में अपना कार्यालय स्थानांतरित करेंगे.
माकपा नेता माणिक सरकार ने फरवरी में होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि भले ही वे उम्मीदवार न हों, लेकिन वो अपनी पार्टी के साथ है और उसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं.
जसराज का परिवार पिली मंडोरी गांव से आता है, जो सिरसा संसदीय सीट के तहत आता है. 2019 में बीजेपी यहां से जीती था, लेकिन हालिया घटनाक्रम के मुताबिक इनेलो फिर से मजबूत हो रही है.
जहां एक तरफ राहुल गांधी ने तिरंगा फहराकर एवं नाचते हुए भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया वहीं दूसरी तरफ वो बहन प्रियंका के साथ श्रीनगर में बर्फ से खेलते हुए नज़र आये.
अमेरिका के लक्ष्य अधूरे रह गए, अब उसके पास न तो इतनी ताकत है और न इतना जोश है कि वह युद्ध फिर शुरू कर सके; और ईरान? घुटने टेकने की जगह वह पूरे संकल्प के साथ लड़ा. उसकी बागडोर अब ज्यादा कट्टरपंथी लोगों के हाथ में है