अब तक राजधानी में छह लोग कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन से संक्रमित पाए जा चुके हैं. उनमें से एक को छुट्टी दे दी गई है. देश में अब तक 45 ओमीक्रॉन के मरीज हो गए हैं.
अमेरिका में हाल में की गई इस स्टडी में बताया गया है मौजूदा SARS-CoV-2 CD8+ के टी-सेल सभी व्यक्तियों में ओमीक्रॉन की पहचान करने में सक्षम है और CD8+ टी-सेल वे कोशिकाएं हैं जो संक्रमित कोशिकाओं को मारने का काम करती हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से 252 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,888 हो गयी.
कुछ स्वास्थ्य कर्मियों, जिन्हें फरवरी 2020 में टीकाकरण के पहले दौर में टीका लगाया गया उन्हें पूरी तरह से टीका लगाए जाने के करीब 10 महीने बीतने वाले हैं, मगर अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है कि क्या उन्हें टीके की बूस्टर खुराक दी जाएगी या नहीं.
चीन में अभी तक कोविड-19 के 99,780 मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमण से 4,636 लोगों की मौत हुई है. 1,381 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 27 लोगों की हालत गंभीर है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 306 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,434 हो गई. देश में लगातार 45 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है.
‘नाइट क्लबों’ और अगले सप्ताह से शुरू होने वाले बड़े आयोजनों के लिए टीकाकरण पास की आवश्यकता होगी और निवासियों को यदि संभव हो तो घर से काम करने के लिए कहा जाएगा.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.