संसद के मानसून सत्र के दौरान हंगामा और अमर्यादित व्यवहार करने का विपक्ष पर आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि विपक्षी सांसदों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए कि कोई भी ऐसा करने का साहस नहीं करे.
पायलट ने ट्वीट करते हुए पहले राहुल गांधी और अब कांग्रेस पार्टी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक होने का जिक्र किया.
उद्धव का दाहिना हाथ माने जाने वाले पदाधिकारी ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में पूरे पेज का एक विज्ञापन देकर 26 वर्षीय तेजस ठाकरे के राजनीति में कदम रखने की तैयारियों पर अटकलें तेज कर दी हैं.
दिल्ली के विजय चौक पर विपक्षी नेताओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, आज हमें आपसे (मीडिया) बात करने के लिए यहां आना पड़ा क्योंकि हमें (विपक्ष) संसद में बोलने की अनुमति नहीं है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार नौ वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं.
जवाब में आप ने कहा कि भाजपा के पास हिंदू-मुस्लिम सद्भाव बिगाड़ने के अलावा कोई काम नहीं, और दावा किया कि हज हाउस की जमीन भाजपा के नेतृत्व वाले डीडीए के अंतर्गत आती है.
दिप्रिंट को दिए एक इंटरव्यू में, आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम माधव बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उचित समय पर बहाल कर दिया जाएगा.
1964 में माकपा के गठन के बाद पहली बार इस साल 15 अगस्त को पार्टी के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराया जाएगा. सीपीआई(एम) ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब हम सब महसूस कर रहे हैं कि 'आइडिया ऑफ इंडिया' खतरे में है.
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.