राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को स्थगित करनी पड़ी क्योंकि विपक्ष का कहना था कि सरकार कृषि कानूनों की निरस्त करने की मांग समेत उनकी तरफ से उठाए जा रहे तमाम तीखे मुद्दों पर चर्चा की अनुमति नहीं दे रही है.
कपिल सिब्बल, जो अभी 73 वर्ष के हो गए हैं, विपक्षी नेताओं को अपने आवास पर जन्मदिन के डिनर के लिए होस्ट करते हैं, जहां चर्चा का प्राथमिक विषय भाजपा के खिलाफ पार्टियों को एकजुट करना है.
यह पहली बार नहीं है जब पीएम ने अनुपस्थिति और समय की पाबंदी के बारे में चिंता व्यक्त की है. लेकिन वह सत्र के दौरान काफी परेशान थे, क्योंकि राज्यसभा में कई सांसद गायब थे.
एक तरफ तेज प्रताप यादव ने पोस्टर में अपने भाई तेजस्वी को शामिल नहीं किया है, वहीं दूसरी और जद (यू) के पोस्टर युद्ध ने पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच की दरारों को उजागर कर दिया है.
‘भारत जोड़ो आंदोलन’ की प्रवक्ता शिप्रा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शन उपाध्याय के नेतृत्व में हुआ था. हालांकि उन्होंने मुस्लिम विरोधी नारे लगाने वालों से किसी प्रकार के संबंध से इनकार किया है.
पूर्व गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘रक्षा मंत्रालय ने एनएसओ समूह (इज़राइल) के साथ किसी भी सौदे से इंकार किया है. अगर, रक्षा मंत्रालय सही है, तो एक मंत्रालय/विभाग को इस मामले से अलग कर देते हैं. लेकिन शेष आधा दर्जन संदिग्धों के बारे में क्या कहेंगे ?’
राउत ने दिप्रिंट से बातचीत में कहा दो सहयोगियों के बीच दरार संबंधी मीडिया रिपोर्टों के विपरीत एमवीए सरकार- जो तीन दलों के गठबंधन के नेतृत्व में चल रही और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी इसका एक हिस्सा है- अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेगी.
दर्जन से ज्यादा विपक्षी नेताओं के साथ ‘जी-23' के नेता मेजबान सिब्बल के अलावा गुलाम नबी आजाद, भूपिंदर सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी और शशि थरूर शामिल हुए.
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.