अमरावती, 17 अप्रैल (भाषा) स्वच्छ आंध्र कार्यक्रम में विशाखापत्तनम जिले ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि विजयनगरम और गुंटूर जिले क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिलों की रैंकिंग घर-घर कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे को अलग करने और अन्य मानकों के आधार पर की गई।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री सत्य साई, पार्वतीपुरम और अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर) जिले अंतिम तीन स्थानों पर रहे।
‘स्वर्ण आंध्र–स्वच्छ आंध्र’ कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मजबूत और समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि लक्ष्यों को पूरा न करने पर समीक्षा और सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने नगर निकायों में जरूरत के अनुसार नए सार्वजनिक शौचालय बनाने और निर्धारित क्षेत्रों में कचरे से ऊर्जा बनाने वाले संयंत्र स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
भाषा
राखी खारी
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.