2002 के बिलक़ीस बानो मामले में सज़ायाफ्ता 11 लोगों की रिहाई ने एक देशव्यापी आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसमें - BJP & AAP को छोड़कर- सभी राजनीतिक पार्टियां इस क़दम की आलोचना कर रही हैं.
सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मनीष सिसोदिया और आईएएस अधिकारी आरव गोपी कृष्ण के परिसरों के अलावा 19 स्थानों पर शुक्रवार को छापा मारा.
उन्होंने मिस्ड काल नंबर जारी करते हुए कहा, 'भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने के लिए साथ आएं. इस मिशन से जुड़ने के लिए 9510001000 पर मिस कॉल करें. हमें देश के 130 करोड़ लोगों को जोड़ना है.'
भाजपा के साथ अपने विभाजन को सही ठहराते हुए जद(यू) ने दावा किया कि पीएम मोदी ने तत्कालीन पार्टी नेता आर.सी.पी. सिंह को बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सहमति के बिना केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया था.
अंदरूनी कलह और राज्य प्रशासन तथा CM के पद पर अपनी ही कैबिनेट के मंत्रियों की टिप्पणियां CM बासवराज बोम्मई के लिए परेशानियां पैदा कर रही हैं. असेम्बली चुनाव मई 2023 में या उससे पहले होने हैं.
जेडीयू की विधायक बीमा भारती ने खुद को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अपनी पार्टी की सहयोगी और पांच बार के विधायक लेशी सिंह पर कटाक्ष किया.
चुनाव आयोग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में स्पेशल समरी रिवीजन के कार्यक्रम की घोषणा की और कहा कि जो लोग क्षेत्र से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद विधानसभा में मतदाता नहीं थे उनका नाम अब वोटर लिस्ट में रखा जा सकता है.
नीतीश कुमार के भाजपा को छोड़कर राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ हाथ मिलाने और बिहार में ‘महागठबंधन दो’ सरकार के सत्ता में आने के बाद लालू की यह पहली टिप्पणी है.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.