थरूर की सोनिया से मुलाकात पर कांग्रेस ने कहा कि कोई भी चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है और यही पार्टी नेतृत्व का सतत रुख रहा है तथा चुनाव लड़ने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने 'भारतीय राष्ट्र समिति' की स्थापना की योजना की घोषणा की है और कहा है कि इसकी नीतियां 'बहुत जल्द' तैयार कर ली जाएंगी. मगर पार्टी के अन्य नेताओं का कहना है कि केसीआर ने उन्हें अपनी योजना की रूपरेखा भी नहीं बताई है.
प्रतिभा सिंह ने कहा, राहुल को राजनीतिक कुशलता सीखने की ज़रूरत है, और उन्होंने आगे कहा कि अगर गांधी वंशज पार्टी के लिए समय नहीं देना चाहते, तो ऐसे बहुत से नेता और दिग्गज मौजूद हैं जो उस जगह को भर सकते हैं.
पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने दशकों तक सीमावर्त्ती राज्य के तौर पर कष्ट झेला है, और उन्हें एक ऐसी पार्टी में जाने की ज़रूरत थी, जो विरोधी पड़ोसियों के सामने डटकर खड़ी हो सके.
प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि 'चिटफंड घोटालों में कई भाजपा नेताओं के नाम शामिल होने के बावजूद, जांच एजेंसियां इस मामले के एक पक्ष की अनदेखी और दुसरे पक्ष की जांच कर रही हैं.'
सीएम मान जर्मनी से लौट रहे थे जहां उन्हें आखिरी वक्त पर फ्लाइट छोड़नी पड़ी. कई रिपोर्ट्स का दावा है कि पंजाब के सीएम बहुत नशे में थे जिसके कारण उन्हें फ्रैंकफर्ट में विमान से उतर दिया गया. आप ने आरोपों से इनकार किया है.
भाजपा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आप को घेरने की कोशिशों में जुटी है, जिन पर कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने वाली आबकारी नीति बनाने का आरोप है.
सपा ने बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार के विरोध में पदयात्रा निकाली. सीएम योगी बोले- समाजवादी पार्टी किसी नियम या किसी शिष्टाचार को माने, यह केवल एक कपोल कल्पना ही कही जा सकती है.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.