कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, आज हमारे लोगों पर झूठे मामले लगाए जा रहे हैं. दबाव-प्रभाव की राजनीति की जा रही है. दबाव- भाव से आप किसी का भी दिल, दिमाग और आत्मा नहीं खरीद सकते हैं.
पूर्व कांग्रेस विधायक माइकल लोबो ने कहा, 'हमने पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए दो तिहाई बहुमत के साथ बीजेपी में विलय किया है. कांग्रेस छोड़ो, भाजपा को जोड़ो.'
पूर्व मुख्यमंत्री का नाम टीएमसी की संशोधित गोवा राज्य समिति से गायब हैं. टीएमसी सांसद ने उन्हें 'सम्माननिय व्यक्ति' बताया और कहा कि फिलहाल हमारा ध्यान राज्य में 'अपने बलबूते' आगे बढ़ने पर है.
भाजपा चाहती है कि लोजपा (रामविलास) राज्य में जदयू और राजद से मुकाबले में उसकी मदद करे. लेकिन चिराग पासवान की एक ‘शर्त’ है कि इससे पहले उनके चाचा पशुपति पारस का एनडीए से बाहर का रास्ता दिखाया जाए.
एसीबी ने अमानतुल्ला और उनके बिजनेस पार्टनर हामिद अली खान मसूद उस्मान के कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान अधिकारियों ने 12 लाख रुपए नकद के साथ एक बेरेटा हथियार और कुछ कारतूस बरामद किए हैं.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.