तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य रहे रॉय 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे. 2011 में उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी.
बिहटा कस्बे में महिला अधिकारी के साथ 3 लोगों की टीम पर रेत माफिया के हमले का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्हें घसीटते और पीटते हुए दिखाया गया है. खनन विभाग के निदेशक अवैध रेत खनिकों के लिए स्थानीय लोगों के समर्थन से हैरान हैं.
सोमवार रात गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद सुब्रांशु रॉय ने दावा किया कि उन्हें मीडिया से पता चला कि उनके पिता दिल्ली जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि रॉय अस्वस्थ हैं और डिमेंशिया से पीड़ित हैं.
राजस्थान में कांग्रेस सरकार राज्य सहायता प्राप्त वेद विद्यालयों के नेटवर्क को विकसित करने की योजना बना रही है, जहां छात्र वैदिक शिक्षा लेंगे. विशेषज्ञों का कहना है कि यह चुनावी राज्य में व्यापक रणनीति का हिस्सा है.
14 अप्रैल को तमिलनाडु बीजेपी के प्रमुख के. अन्नामलाई ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि 1.34 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति सीएम स्टालिन सहित 12 डीएमके सदस्यों के पास है.
सपा के अखिलेश से लेकर AIMIM प्रमुख ओवैसी और TMC के महुआ मोइत्रा तक, कई विपक्षी नेताओं ने हत्याओं के खिलाफ बात की है. उन्होंने SC के हस्तक्षेप और योगी के इस्तीफे की मांग की है.
पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह को जेल से बाहर लाने से जद (यू) और राजद, दोनों को ‘पावरफुल’ राजपूत जाति के वोट को अपने पक्ष में लाने और राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ एक माहौल बनाने में मदद मिलेगी.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.