40-वर्षीय महिला ने मुनिरत्ना और उसके साथियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है. राजराजेश्वरीनगर से भाजपा विधायक, जो पहले कांग्रेस में थे, उनको पिछले साल बलात्कार के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था.
यह तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से अब डिलीट हो चुके एक पोस्ट को लेकर चर्चा के बीच आया है, जिसमें उन्हें और एक महिला को दिखाया गया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा है कि वह ‘12 साल से रिलेशनशिप में हैं’.
सरकारी स्वामित्व वाली केएसडीएल द्वारा निर्मित मैसूर संदल साबुन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में गैर-कन्नड़ अभिनेता के चयन पर उठे विवाद के बीच, एमबी पाटिल ने कहा कि यह व्यापारिक विवेक का मामला है, पहचान का मामला नहीं.
इस सप्ताह की शुरुआत में विपक्षी पार्टी ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक टिप्पणी को लेकर मंत्री जयशंकर पर ‘जासूसी’ का आरोप लगाया था और इसकी तुलना दशकों पहले पूर्व पीएम द्वारा किए गए कथित विश्वासघात से की थी.
राहुल गांधी को मानहानि मामले में सज़ा सुनाए जाने के अगले दिन सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया, जबकि आज़म खान को नफरती भाषण के मामले में सज़ा सुनाए जाने के एक दिन बाद यूपी विधानसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया.
हालांकि पीएमके नेताओं का दावा है कि सब कुछ ठीक है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को डर है कि संस्थापक एस रामदास और उनके बेटे अंबुमणि, जो गठबंधन की रणनीति को लेकर असहमत हैं, विधानसभा चुनाव के समय तक सुलह नहीं कर पाएंगे.
भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस और टीएमसी के बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि अब जब प्रतिनिधिमंडल बन चुका है, तो सभी दलों को मिलकर एकजुट होकर दुनिया के सामने भारत का पक्ष रखना चाहिए.
अमेरिका के लक्ष्य अधूरे रह गए, अब उसके पास न तो इतनी ताकत है और न इतना जोश है कि वह युद्ध फिर शुरू कर सके; और ईरान? घुटने टेकने की जगह वह पूरे संकल्प के साथ लड़ा. उसकी बागडोर अब ज्यादा कट्टरपंथी लोगों के हाथ में है