scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशबिहार में सम्राट चौधरी नीत सरकार 24 अप्रैल को विश्वास मत हासिल करेगी

बिहार में सम्राट चौधरी नीत सरकार 24 अप्रैल को विश्वास मत हासिल करेगी

Text Size:

पटना, 18 अप्रैल (भाषा) बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। यह जानकारी शनिवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई।

सूत्रों के अनुसार, जुलाई में होने वाले मानसून सत्र से पहले यह एक दिवसीय सत्र होगा।

चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्य में भाजपा के किसी सदस्य ने पहली बार मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया है।

चौधरी ने नीतीश कुमार की जगह ली है, जिन्होंने केंद्र में जिम्मेदारियों को संभालने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

दस अप्रैल को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, जिससे बिहार में उनके दो दशक के शासन का अंत हुआ और नये मुख्यमंत्री के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ।

चौधरी (57) लगभग तीन दशकों से राजनीति में हैं। हालांकि, वह नौ साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments