नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ करते हुए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण भी किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है तथा सरकार इसे सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा मार्ग को स्वच्छ रखने की अपील की.
उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, ऑल वेदर रोड और रोपवे परियोजनाओं से यात्रा आसान हुई है. केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित अन्य धामों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं.
सरकार ग्रीन और प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर भी ध्यान दे रही है. मंत्री सुबोध उनियाल और प्रदीप बत्रा ने स्वास्थ्य, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत बताया.