उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर छापेमारी और बीजेपी पर आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने के आरोपों के बीच शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया.
आजाद ने सोनिया गांधी को अपने पांच पन्नों के लिखे पत्र में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत के लिए क्या सही है उससे लड़ने के लिए इच्छाशक्ति और क्षमता दोनों खो दी है.
दिल्ली आबकारी मामले में सीबीआई ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के पूर्व सीईओ नायर को आरोपी बनाया है. पार्टी में कोई औपचारिक पद न होने के बावजूद नायर AAP की मीडिया और संचार रणनीति में मुख्य भूमिका निभाते रहे हैं.
बागी नेता अभी तक शिवसेना का संस्थापक परिवार की छवि खराब करने से बचते रहे थे लेकिन उन्होंने उस समय सुर बदल लिए जब उनके ऊपर पाला बदलकर BJP में जाने के लिए, 50-50 करोड़ रुपए लेने के आरोप लगाए गए.
खनन पट्टा आवंटन विवाद पर चुनाव आयोग ने अपनी राय राज्यपाल रमेश बैस को भेज दी है, और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बतौर विधायक अयोग्य घोषित करने का फैसला अब उन्हीं के हाथ में है.
‘आप’ के चार विधायकों ने बुधवार को दावा किया था कि भाजपा नेताओं ने उनसे संपर्क कर पाला बदलने की पेशकश की है और उन्हें बताया गया था कि भाजपा केजरीवाल नीत पार्टी के 20-25 विधायकों से संपर्क बनाए हुए है.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.