पुस्तक के विमोचन पर नायडू ने कहा कि जेटली ने अपने आचरण से साथी सांसदों के लिए एक मिसाल क़ायम की, और आज कुछ MPs जिस तरह का व्यवहार करते हैं,उसे देखकर उन्हें दुख और निराशा होती है.
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि नीतीश से अलग होने के बाद भाजपा, बिहार की सत्तारूढ़ महागठबंधन सरकार को गिराने के लिए ध्रुवीकरण के अपने जांचे-परखे तरीके का इस्तेमाल कर रही है.
मुख्यमंत्री का यह बयान विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करते हुए आया. कुमार ने कहा, 'जो लोग कहते हैं कि मैंने गठबंधन से इसलिए हाथ खींच लिए हैं क्योंकि मैं कुछ बनना चाहता हूं, मैं कुछ नहीं बनना चाहता.'
गौरतलब है कि सीबीआई बिहार में नौकरी के बदले जमीन घोटाले की जांच कर रही है, जो कथित तौर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान हुआ था.
गहलोत ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई है.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.