नितिन गडकरी ने शनिवार को नागपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा क्योंकि मुझे पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद (73) ने शुक्रवार को कांग्रेस के साथ अपने पांच दशक पुराने संबंधों को समाप्त करते हुए कहा था कि कांग्रेस ‘समग्र रूप से नष्ट हो चुकी है.
सीएम ममता ने कहा कि बीजेपी हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है. मैंने सुना है कि बीजेपी ने मेरे खिलाफ केस दर्ज किया है. मुझे गिरफ्तार करो और देखो क्या होता है.
कर्नाटक में आगले साल चुनाव होने हैं. राज्य के कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वो मोटे तौर पर तीन चीज़ें चेक कर रहे हैं: जन संपर्क, स्पष्ट नेतृत्व और एक उत्साहित काडर.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, '10 लाख करोड़ इनके दोस्त खा गए. 6300 करोड़ में इन्होंने विधायक ख़रीदे और लाल किले से कहते हैं 'मैं भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ रहा हूं. अरे बेवक़ूफ़ बना रहे हो देश के लोगों को! ग़रीबों की हाय लगेगी.'
सूत्रों ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रक्रिया अटकी हुई है क्योंकि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं, हालांकि उन्हें मनाने के सभी कोशिशें जारी हैं.
सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि खूंटी जिले में लतरातू बांध के पास एक गेस्ट हाउस हैं जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और यूपीए विधायक व मंत्री रांची से आए हैं. वहां भारी पुलिस बल तैनात है.
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के द्वारा दिए गए कई बयानों ने शिवसेना के बागी खेमे को परेशान कर दिया है. इस बीच शिंदे गुट के शिवसेना नेताओं का दावा है कि मुख्यमंत्री शिंदे ने उप-मुख्यमंत्री फडणवीस को इस बात से अवगत करा दिया है.
कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि आजाद ने कांग्रेस को धोखा दिया है क्योंकि उनका डीएनए 'मोदी-फाइड' है.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.