जुलाई में उनके फार्महाउस पर पुलिस की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए गए बर्नार्ड मराक को मेघालय हाई कोर्ट द्वारा चार में से दो मामलों में जमानत दे दी गई है. बीजेपी का कहना है कि ये मामले 'राजनीतिक प्रतिशोध' का हिस्सा हैं.
प्रस्ताव गुरुवार या शुक्रवार को चुनाव आयोग को भेजा जाएगा. केसीआर जल्द ही अपनी भविष्य की योजनाओं और राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका के बारे में बात कर सकते हैं.
लेखक देबरती मुखोपाध्याय का कहना है कि उनकी लघु कहानी एक काल्पनिक जनजाति के बारे में है. यह सिर्फ एक 'फिक्शन' है और 'नागालैंड' शब्द को आने वाले संस्करणों से हटा दिया जाएगा.
पिछले साल ही बंगाल की दुर्गा पूजा को यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया था. यह ऐसे दर्जे वाला एशिया का पहला आयोजन है. महामारी के कारण पिछले दो सालों से फीकी रही दुर्गा पूजा के बाद, इस साल लोगों ने त्यौहार मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
अब जब बीएमसी चुनाव नजदीक ही हैं और उद्धव ठाकरे और सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के दोनों गुटों के बीच तनातनी जारी है, दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी ताकत दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे.
शाह ने कहा, 'क्या आदिवासी आरक्षण अनुच्छेद-370 और 35ए के रहते हुए संभव हो पाता? इसके हटने से अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और पहाड़ियों को उनके अधिकार मिलेंगे.'
शो के प्रचारक के अनुसार, यह पहली बार है जब आप का कोई नेता किसी ऐसे कलाकारों के समूह में शामिल हुआ है जिसमें आमतौर पर भाजपा सदस्यों का दबदबा होता है. लाल किले पर 5 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन जारी रहेगा.
आरएसएस महासचिव ने रविवार को एक कार्यक्रम में गरीबी, बेरोजगारी और असमानता को लेकर चिंता जताई, जिससे राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई. भाजपा प्रवक्ता का कहना है 'संघ हमेशा सामाजिक चुनौतियों के बारे में सोचता रहा है.'
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.