पुलिस ने शहर में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने का हवाला देते हुए भारत मुक्ति मोर्चा को प्रदर्शन करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था.
पता चला है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संतोष का देहरादून का दौरा आलाकमान द्वारा इस बात का आकलन करने का प्रयास था कि क्या अंकिता भंडारी की हत्या के बाद उत्तराखंड में भाजपा की जमीन खिसक रही है.
भारत जोड़ो यात्रा को एक महीने होने जा रहे हैं. गुरुवार को इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी जुड़ गई हैं.
भाजपा संसदीय बोर्ड में शामिल एकमात्र महिला सदस्य सुधा यादव का कहना है कि उनकी पार्टी अगले हरियाणा विधानसभा चुनावों में बहुमत पाने के लिए प्रयास करेगी और जजपा के साथ गठबंधन 'समय और समीकरण' पर निर्भर करेगा.
शिवाजी पार्क में ठाकरे ने जहां करीब 43 मिनट लंबा भाषण दिया और कहा कि 'मेरा नाम है उद्धव बालासाहेब ठाकरे.' वहीं बीकेसी में मुख्यमंत्री शिंदे का भाषण भी करीब डेढ घंटे चला.
AAP का दावा है कि दिल्ली में आयोजित उसके कार्यक्रम में 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15,00 पार्टी प्रतिनिधियों ने भाग लिया था. समर्थन आधार को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने पार्टी की आलोचना की है.
कांग्रेस के पास एक समिति की अध्यक्षता बरकरार है, जबकि टीएमसी को किसी भी समिति की अध्यक्षता नहीं मिली है. भाजपा और सहयोगी दलों के पास अब गृह विभाग, रक्षा, विदेश विभाग और वित्त सहित छह प्रमुख समितियां हैं.
मंत्रालय के अनुसार बैठक में प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, निदेशक आईबी, विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के डीजी, पुलिस और सेना के अधिकारी मौजूद थे.
शाह की तरफ से जम्मू-कश्मीर की पहाड़ी भाषी जनजातियों के लिए आरक्षण की घोषणा के एक दिन बाद उनकी बारामूला रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. आरक्षण की घोषणा से उत्साहित पहाड़ी समुदाय के लोगों ने मोदी सरकार के समर्थन में जमकर नारे लगाए.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.