कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विरोधी आवाज़ों को दबा रही है. साथ ही कहा कि आईटी नियमों का ड्राफ्ट किसी भी खबर को फेक कहने का पीआईबी को अधिकार देता है.
तीन बार के सांसद थरूर का केरल दौरा जारी है, जो पार्टी की राज्य इकाई को नागवार गुजर रहा है. केपीसीसी प्रमुख के.सुधाकरन कहते हैं, 'हम उन्हें वापस चाहते हैं, कृपया उन्हें शिष्टाचार बनाए रखने के लिए कहें.'
अपने लगभग तीन दशक के लंबे राजनीतिक करिअर में, यह चौथी पार्टी है जिसमें मनप्रीत शामिल हुए हैं. पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के साथ उनके मतभेद थे.
रिठाला से आप के विधायक गोयल ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग समेत कई पदों पर भर्ती के लिए टेंडर निकाला गया है. इसमें बड़े स्तर पर रिश्वतखोरी चल रही है.
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमारी कुछ नीति कड़ी हो सकती हैं, लेकिन वह लोगों की भलाई के लिए हैं. हमारी सरकार वोटबैंक को ध्यान में रखकर नीतियां नहीं बनाती है.
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष के एक महीने बाद, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'पर्यावरण की रक्षा' के लिए फैक्ट्री बंद करने की घोषणा की. यह फै़सला आंदोलनकारी किसानों तक पहुंचने की सरकार की इच्छा का संकेत देता है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनके चचेरे भाई वरुण की विचारधारा अलग है. राहुल का यह बयान पीलीभीत के सांसद के लिए विकल्पों को सीमित करता नजर आ रहा है, जो मोदी सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं.
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.