प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की पीठ ने इस मामले को लेकर एक समाचार चैनल को दिए गए न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय के कथित इंटरव्यू का कड़ा संज्ञान लिया और कहा, ‘‘कोई न्यायाधीश लंबित मामलों के बारे में इंटरव्यू नहीं दे सकता.’’
बेंगलुरु में विकास को एक ‘बुरा सपना’ बताते हुए BJP ने कहा कि ‘अनियमित ग्रोथ ने चुनौतियों को बढ़ा दिया है और नीति निर्माता इसे सही राह पर लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं’.
केंद्रीय गृह मंत्री 2024 के आम चुनाव में भाजपा के लिए 300 से अधिक सीटें सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, साथ ही आगामी विधानसभा, पंचायत और नगर निगम चुनावों के लिए रणनीति भी सुधार रहे हैं.
DMK कार्यकर्ता तमिलनाडु के अभिनेता-राजनेता उदयनिधि का समर्थन कर रहे हैं, जैसे उन्होंने उनके दादा करुणानिधि और पिता सीएम स्टालिन का किया था, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि उन्हें अभी 'बहुत कुछ साबित करना' है.
17 मौजूदा सांसदों के साथ BJP के पास बिहार में 23 लोकसभा सीटें हैं. पार्टी 2014 की रणनीति को दोबारा अपनाने की कोशिश कर रही है, जब वह जद (यू) के बिना छोटे सहयोगी दलों के साथ लड़ी थी.
टिकट बंटवारे से नाराज सावदी और शेट्टार अप्रैल की शुरुआत में कांग्रेस में शामिल हो गए थे. यह कित्तूर-कर्नाटक में भाजपा के लिए एक चुनौती हो सकती है, एक ऐसा क्षेत्र जो विधानसभा में 50 विधायक भेजता है.
बीजेपी नेता और 4 बार के कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा अपनी लकी कार में बेटे बी.वाई विजयेंद्र के पीछे-पीछे चले. इस उम्मीद में कि 1983 में उनकी पहली जीत के बाद से भाग्यशाली कार उनके बेटे को जीत दिलाएगी.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.