सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बड़ी राहत देते हुए बीजेपी के समर्थन से शिवसेना सरकार के गठन में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट का सामना किए बिना इस्तीफा दे दिया था.
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सर्वसम्मति से फैसला सुनाते हुए कहा कि लोक व्यवस्था, पुलिस और भूमि जैसे विषयों को छोड़कर अन्य सेवाओं के संबंध में दिल्ली सरकार के पास विधायी तथा शासकीय शक्तियां हैं.
नीतीश कुमार से मंगलवार को हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर पटनायक ने कहा कि यह 'शिष्टाचार मुलाकात' थी. कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक साथ लाने के प्रयास में विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं.
आप ने कहा, 'Delhi की जनता के हक़ छीनने के लिए Supreme Court ने Modi Govt को करारा तमाचा मारा है. दिल्ली की जनता CJI चंद्रचूड़ जी के आगे नतमस्तक है, उन्होंने जनता का हक़ वापस लौटाया है.
शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं और भतीजे अजीत एनसीपी के गढ़ बारामती से विधायक हैं. पवार ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी जो भी होगा, ‘वह समय के साथ उभरेगा’.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.