गोपेश्वर, 24 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति महिन्दर शर्मा ने शुक्रवार को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को एक करोड़ एक लाख रुपये दानस्वरूप भेंट किए।
शर्मा ने दान राशि का चेक मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सौंपा ।
बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को जबकि केदारनाथ मंदिर के कपाट उससे एक दिन पहले 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं। इस साल कपाट खुलने के बाद मंदिर समिति को एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का दान देने वाले शर्मा पहले व्यक्ति बन गए हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष द्विवेदी ने दानराशि के लिए शर्मा का आभार जताया और कहा कि यह अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी प्रेरणा का काम करेगा।
एएनएस कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शर्मा पिछले एक दशक से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी हैं।
भाषा सं दीप्ति
धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.