scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमरिपोर्टबिहार में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना से युवाओं को नया अवसर

बिहार में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना से युवाओं को नया अवसर

बिहार में 11 इंटर्न्स को मिले ऑफर लेटर, शासन प्रणाली से जुड़ने का मौका

Text Size:

नई दिल्ली: बिहार में युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है. बिहार कौशल विकास मिशन के तहत मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना में चयनित 11 इंटर्न्स को औपचारिक ऑफर लेटर प्रदान किए गए. कार्यक्रम में विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर ने इंटर्न्स को संबोधित करते हुए उन्हें इस अवसर का पूरा लाभ उठाने और शासन की कार्यप्रणाली को समझने के लिए प्रेरित किया.

छह माह की इस इंटर्नशिप में युवा फुल-स्टैक डेवलपमेंट, अकाउंट्स, मानव संसाधन, शोध और सोशल मीडिया जैसे क्षेत्रों में कार्य करेंगे. कार्यक्रम के दौरान इंटर्न्स का अभिमुखीकरण भी किया गया, जिसमें उन्हें विभागीय संरचना और कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया.

इंटर्न्स ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल वजीफा नहीं, बल्कि कौशल विकास और प्रशासनिक अनुभव हासिल करना है. यह पहल युवाओं को नीति निर्माण से जोड़ने में मददगार साबित होगी.

share & View comments