बजरंग दल और पीएफआई पर प्रतिबंध को लेकर प्रियांक खड़गे ने कहा कि जो भी संगठन कर्नाटक के लिए खतरा बनेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत बैन लगाएंगे.
कांग्रेस का बयान इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एडवोकेसी ग्रुप, एमनेस्टी (इंडिया) द्वारा नव-निर्वाचित राज्य सरकार से इन तीन 'प्राथमिकता वाले कार्यों (priority actions)' की मांग के बाद आए हैं.
उन्होंने कहा कि उस समय जब पीवी नरसिम्हा राव पीएम थे, शिवराज पाटिल स्पीकर थे और मैं संसदीय मामलों का मंत्री था, शिवराज जी ने मुझसे कहा था कि एक नई और बड़े संसद भवन की इमारत 2026 से पहले बननी चाहिए.
पंजाब के सीएम ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के स्वामित्व वाले चैनल को स्वर्ण मंदिर से गुरबाणी प्रसारित करने का विशेष अधिकार देने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर निशाना साधा.
महाराष्ट्र संस्कृति विभाग ने राज्य भर में प्राचीन जल संरचनाओं और बावड़ियों के संरक्षण और दस्तावेजीकरण के लिए समिति बनाई. आजादी के 75वें वर्ष में राज्य की 75 बावड़ियों को सबसे पहले रिवाइव किए जाने पर ध्यान केंद्रित करने की योजना है.
केजरीवाल, मान और आप के अन्य नेता बुधवार को दोपहर में ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे और गुरुवार को राज्य प्रशासनिक मुख्यालय के सामने स्थित यशवंतराव चव्हाण केंद्र में अपराह्न तीन बजे पवार से मिलेंगे.
आप ने पूर्व प्रिंसिपल ओएसडी नीरज दफ्तुआर पर सीएमओ में काम करते हुए 'काले धन को छुपाने' के लिए करोड़ों रुपये की जमीन औने-पौने दामों पर अपने परिवार को ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है.
इस महीने की शुरुआत में कर्नाटक में भाजपा की हार ने मध्य प्रदेश में खतरे की घंटी बजा दी है, जहां शिवराज सिंह चौहान सरकार 'सत्ता विरोधी और थकान' से जूझ रही है.
नए कर्नाटक विधानसभा के लिए शपथ ग्रहण के दौरान नियम का उल्लंघन करने वाले अन्य लोगों में भाजपा के बसनगौड़ा पाटिल भी थे जिन्होंने 'हिंदुत्व और गौमाता' के नाम पर शपथ ली. कई अन्य लोगों ने स्थानीय देवताओं के नाम पर शपथ ली.