आक्रामक प्रचार के बावजूद कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के लिए संभावनाएं धूमिल बनी हुई हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों के आधिकारिक नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. दिप्रिंट ने 5 एग्जिट पोल पर नज़र डाली.
अखिलेश ने कहा, ‘‘अगर ये ‘एग्जिट पोल’ झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपा नेता अपनों पर ही इल्जाम न लगाते. भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं.’’
एक रैली को संबोधित करते हुए, सीएम ममता बनर्जी ने कार्तिक महाराज के भारत सेवाश्रम संघ सहित हिंदू संगठनों के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिससे पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद छिड़ गया था.
आठ बार बलिया से सांसद रहे चंद्रशेखर को आज भी यहां प्यार से याद किया जाता है, लेकिन विकास में पिछड़ापन और भाजपा के प्रति सत्ता विरोधी भावना उनके बेटे नीरज के लिए चुनौती बनी हुई है.
पंजाब के मतदाताओं को संबोधित पत्र में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने पिछले 10 साल में ‘पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत को बदनाम करने’ में कोई कसर नहीं छोड़ी.
30 मई को लोकसभा के आखिरी चरण के लिए प्रचार अभियान के समाप्त होने के बाद मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे. कहा जाता है कि यहीं स्वामी विवेकानंद को भारत माता और विकसित भारत का दिव्य दर्शन हुआ था.
चुनावी गैर-लाभकारी संस्था प्रजातंत्र फाउंडेशन के विश्लेषण से पता चला है कि कुल 209 उम्मीदवार अपनी पारिवारिक विरासत के कारण राजनीति में आए हैं. इनमें से ज़्यादातर दूसरी पीढ़ी के राजनेता हैं.
झामुमो का गढ़ मानी जाने वाली यह सीट 2014 और 2019 में मोदी लहर के बावजूद पार्टी के पास रही, लेकिन बीजेपी इस बार सीट छीनने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.
राज्य के मंत्रियों ने सीएम को पत्र लिखकर गर्मी के दौरान अनिर्धारित बिजली कटौती और पानी की कमी पर चिंता जताई है. अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि कई लोग सीएम की ‘अनुभवहीनता’ को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.