पूर्व सीएम रघुबर दास, जो अब ओडिशा के राज्यपाल हैं, पिछले विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर ईस्ट से रॉय से हार गए थे. बीजेपी-जेडी(यू) के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच अब दोनों नेता फिर से इस सीट पर नजर गड़ाए हुए हैं.
हरियाणा को 1966 में अलग राज्य के रूप में गठित किए जाने के बाद से इसकी राजनीति तीन मशहूर ‘लाल’ के इर्द-गिर्द घूमती रही है — देवीलाल, जिन्हें ‘‘ताऊ’’ देवीलाल के नाम से जाना जाता है, भजनलाल और बंसीलाल. ये सभी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. देवीलाल, देश के उप-प्रधानमंत्री भी रहे थे.
2021 में राजनीति में कदम रखने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी जवाहर सरकार ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा कि वह ‘भ्रष्ट अधिकारियों को शीर्ष पद मिलना स्वीकार नहीं कर सकते’.
वक्फ बिल स्टैंड से लेकर त्यागी के प्रवक्ता पद से हटने तक — जेडी(यू) भाजपा के साथ गठबंधन और अपनी मूल पहचान की रक्षा के बीच संतुलन साधने की कोशिश कर रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि वो संघर्ष कर रही है.
भाजपा की उम्मीदवारों की पहली सूची से पता चलता है कि पार्टी ने कुछ विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में फेरबदल किया है. पहला, मंत्रियों को टिकट देने से इनकार किया है, सबसे अधिक टिकट अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और जाटों को दिए हैं.
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और रमेश पोखरियाल द्वारा आरोपों की जांच की मांग के बाद यह मुद्दा भाजपा के लिए शर्मनाक हो गया. इस प्रकरण ने राज्य पार्टी इकाई के भीतर चल रही अंदरूनी कलह को सभी के सामने ला दिया है.
बुधवार को भाजपा द्वारा 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद, पूर्व मंत्री और भाजपा के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष; मौजूदा विधायक; पूर्व विधायक; भाजपा के किसान मोर्चा के अध्यक्ष और प्रमुख सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया.
गांधी जयंती पर किशोर अपनी पार्टी लॉन्च करने वाले हैं. विपक्षी दलों पर उनकी नज़र है, वहीं बीजेपी और आरजेडी अगले साल होने वाले चुनावों से पहले पूर्व चुनाव रणनीतिकार पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.