सरकार ने नकली दवाएं बनाने को लेकर हिमाचल प्रदेश में 70 कंपनियों और उत्तराखंड में 45 व मध्य प्रदेश में 23 कंपनियों पर कार्रवाई की है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है.
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,035 हो गई है. अभी तक कुल 4,42,10,127 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.
दिल्ली में कोविड-19 के 699 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 21.15 प्रतिशत रही. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.
पिछले कुछ दिनों में कोविड मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, देश भर में प्रतिदिन लगभग 3,000 मामले सामने आ रहे हैं. दिल्ली एनसीआर में हर रोज संक्रमण की संख्या 400 से अधिक देखी जा रही है.
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.