शपथ ग्रहण समारोह में जिन अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उनमें परवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं.
ईरानी के अलावा, कांग्रेस ने मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान यूएसएआईडी का समर्थन करने के लिए एस जयशंकर और पीयूष गोयल की भी आलोचना की है और पूछा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को USAID से कितना धन मिला है.
धामी का इस्तीफा अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह द्वारा दमदमा साहिब के जत्थेदार के रूप में ज्ञानी हरप्रीत सिंह को बर्खास्त करने के लिए एसजीपीसी की आलोचना करने के 3 दिन बाद आया है.
इस भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब हजारों श्रद्धालु महाकुंभ 2025 उत्सव के लिए प्रयागराज जा रहे थे, जिससे स्टेशन पर भारी भीड़ हो गई.
पिछले साल, अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने अडाणी समूह के चेयरमैन, उनके भतीजे सागर और 6 अन्य लोगों पर एक कानून के तहत रिश्वतखोरी के आरोप में अभियोग लगाया था, जिसे अब ट्रम्प ने समीक्षा के लिए रोक दिया है.
हरियाणा के मंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली द्वारा ‘पार्टी की छवि खराब करने’ के लिए उन्हें भेजे गए कारण बताओ नोटिस का विस्तृत जवाब दिया है.
सुप्रीम कोर्ट उन याचिकाओं की सुनवाई कर रही थी, जिनमें चुनाव आयोग को EVM की जली हुई मेमोरी/माइक्रो-कंट्रोलर और सिंबल लोडिंग यूनिट (SLU) की जांच और सत्यापन करने के निर्देश देने की मांग की गई थी.
बारामुल्ला के सांसद कुपवाड़ा में एक सुरंग बनाने की भी मांग कर रहे हैं ताकि कुछ दूरदराज के गांवों को जोड़ा जा सके क्योंकि परिवहन के अभाव में वे शेष क्षेत्र से कटे हुए हैं.
अगर सरकार टैक्सपेयर्स का पैसा देश को बेहतर बनाने में खर्च करना चाहती है, तो ज्यादा अदालतें बनाए, टूटती हुई नौकरशाही को सुधारे, लेकिन, ज़ाहिर है, नेता सिर्फ अपने बारे में सोचेंगे.