पंजाब की आबादी में लगभग 38% हिस्सा रखने वाले हिन्दुओं के बारे में माना जाता है कि उन्होंने 2017 की कांग्रेस की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई है. लेकिन नया समीकरण इसमें एक बदलाव की शुरुआत कर सकता है.
पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच ज़बानी जंग चल रही है. इस बीच पंजाब के मोगा जिले के बधनी कलां में एक सभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने ‘काले अंग्रेज’ वाली टिप्पणी की.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का केंद्र सरकार का फैसला एक ‘राजनीतिक कदम’ है और किसानों का नरेंद्र मोदी सरकार पर से भरोसा खत्म हो गया है.
12 सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे की वजह से उच्च सदन की बैठक बुधवार को शुरू होने के दस मिनट बाद ही स्थगित कर दी गई.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मुंबई में विभिन्न क्षेत्रों की तमाम जानी-मानी हस्तियों से मिलने और उनके साथ चर्चा करने की तैयारी की है.
मंगलवार को विधानसभा परिसर से आधा दर्जन खाली शराब की बोतलें बरामद हुईं, जिस पर विपक्ष ने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा. बिहार 2016 से 'ड्राई स्टेट' घोषित है.
बिहार विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय जनता दल विधायक भाई वीरेंद्र और भारतीय जनता पार्टी विधायक संजय सरावगी आपस में भिड़ गए. नोक-झोंक बढ़ते देख वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्हें अलग किया.
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.