नेताओं का कहना है कि राज्य इकाई चुनाव से पहले इन परियोजनाओं को लोगों के बीच लाना चाहती है और उम्मीद करती है कि पीएम मोदी इनका उद्घाटन करें या फिर इनकी आधारशिला रखें.
बोम्मई के नेतृत्व में कर्नाटक बीजेपी लगातार दबाव में रही है. पहले तो हिजाब विवाद की वजह से और साथ ही राज्य के नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण भी.
ईद से कुछ घंटे पहले जोधपुर में तनाव बढ़ गया था जिसके बाद अधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया और शहर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया था.
राज ठाकरे ने उनके खिलाफ नोटिस जारी होने के बावजूद मंगलवार को एक पत्र में लोगों से आग्रह किया था कि वे बुधवार को जहां भी लाउडस्पीकर पर ‘अजान सुनें, वहां वे लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजायें.
हालांकि सिद्धू ने अपने ट्वीट में कही गई बातों का कोई संदर्भ तो नहीं दिया, लेकिन इसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजी गई चौधरी की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है.
राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले साल सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी के लिए महाराष्ट्र यूनिफाइड सिटिजन डेटा तैयार करने को मंजूरी दी थी. सरकारी प्रस्ताव बताता है कि राज्य ने इस प्रोजेक्ट के लिए 294.02 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.
मान ने कहा कि पंजाब को लूटने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी और एक-एक पैसा वसूल किया जाएगा तथा उस धन राशि का इस्तेमाल विकास कार्यों, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सड़कों को बेहतर बनाने में किया जाएगा.
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.