भारत में चीते की वापसी ब्रांड मोदी को ‘मजबूत’ करेगी. और इसके साथ ही, जैसा भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं, मोदी मतदाताओं को यह भी बताना चाहते हैं कि वह नीतिगत निर्णय ‘बेहद तेज गति’ से लेते हैं.
दिल्ली की मस्जिद और मदरसे का दौरा करने से पहले संघ प्रमुख ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत की. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि उनका मुस्लिमों तक पहुंच बनाने का यह प्रयास प्रतीकात्मकता से परे जाकर जमीनी स्तर पर नजर आना चाहिए.
बंगाल भाजपा ने 2020 में अपनी पहली दुर्गा पूजा आयोजित की थी और इस साल पार्टी एक भव्य उत्सव के आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. पार्टी नेताओं का कहना है कि यह राज्य इकाई की संभवत: आखिरी दुर्गा पूजा होगी.
प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों से आग्रह किया कि सुनिश्चित करें कि व्यवसाय को सुगम बनाने या जीवन को आसान बनाने वाली परियोजनाओं को केवल पर्यावरण के नाम पर अनावश्यक रूप से रोका ना जाए.
भाजपा के भाई-भतीजावाद के आरोपों के कारण गांधी परिवार ने यह निर्णय लिया है, गहलोत बोले, राहुल गांधी ने 2019 में कहा था कि वह बिना किसी पद के पार्टी के लिए और अधिक काम करेंगे. उन्होंने कार्यसमिति में यह कहा था.
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुताबिक, आम आदमी पार्टी सिर्फ कहने भर को चुनाव मैदान में है और कांग्रेस की दावेदारी भी बहुत मजबूत नहीं है और इसने हिमाचल प्रदेश में भाजपा के लिए लगातार दूसरे कार्यकाल का रास्ता साफ कर दिया है.
बीजेपी का मानना है कि केरल में लव जिहाद के मुद्दे पर उसकी सोच वही है जो ईसाई संप्रदाय की है. पार्टी केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने पर भी फोकस कर रही है.
एकनाथ शिंदे से लेकर अमित शाह तक, सब पर हमला करते हुए शिवसेना प्रमुख ने ये दिखाने का प्रयास किया कि उन्होंने किस तरह मराठी ‘मानुष’ के साथ विश्वासघात किया. एक दूसरा विषय ये था कि मुंबई किस तरह ठाकरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण है.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.