चंपा सिंह थापा एक लंबे समय तक बाल ठाकरे के निजी सहायक रहे थे और उन्हें एक तरह से ‘शिवसेना परिवार का हिस्सा’ ही माना जाता था. वह सोमवार को ठाकरे के एक अन्य पूर्व सहयोगी मोरेश्वर राजे के साथ शिंदे गुट में शामिल हो गए.
तमाम चैरिटेबल ट्रस्टों ने गौशालाओं के लिए फंड को लेकर अपना विरोध जताने के लिए पिछले हफ्ते गायों को सड़कों पर खुला छोड़ दिया. इससे पहले, सरकार को मालधारी समुदाय के दबाव के आगे पशु नियंत्रण विधेयक वापस लेना पड़ा था.
कांग्रेस की राजस्थान इकाई में संकट को लेकर पार्टी के दोनों पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन मंगलवार को अपनी लिखित रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपने का आदेश दिया गया था.
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार को राज्य विधानसभा का सत्र आयोजित करने को लेकर राजभवन और आप सरकार के बीच कई दिनों तक चली खींचतान के बाद 27 सितंबर को सदन बुलाने की मंजूरी दी थी.
गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारी अब केंद्रीय सिविल सेवा नियमों के तहत काम करेंगे. इस पर पंजाब की आप सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है.
आप ने आरोप लगाया था कि उपराज्यपाल खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर 1,400 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल थे.
मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार और शरद यादव ने कभी कांग्रेस विरोधी के तौर पर अपना एक अलग ही राजनीतिक मुकाम हासिल किया था लेकिन अब वे उसी पार्टी के साथ विपक्षी खेमे में खड़े हैं जिसका कभी विरोध करते रहे थे.
कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी.
कई मराठी कलाकार इस पांच दिवसीय समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे. ठाकरे की सेना ने इसे मराठी वोटर आधार वापस पाने की कोशिश बताया, तो वहीं बीजेपी ने कहा ' हर चीज राजनीति के लिए नहीं होती है.'
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.