कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में AICC कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.
हिमाचल में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ भाजपा के पास किसानों की एमएसपी, एकसमान बॉक्स साइज और सेब को ‘रंग के आधार पर वर्गीकृत’ करने में छूट जैसी मांगों को पूरा करने के लिए बहुत कम समय बचा है.
दोनों राज्यों में मुस्लिम युवकों के गरबा पंडालों में घुसने की कोशिश करने की कई कथित घटनाओं ने अच्छा-खासा हंगामा खड़ा कर दिया है, जहां बजरंग दल कार्यकर्ता नवरात्रि पर कार्यक्रमों के दौरान अचानक चेकिंग करने पहुंच रहे हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी से चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव न लड़ने का एलान किया .
प्रधानमंत्री ने यहां 3400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि सूरत के कपड़ा और हीरा कारोबार से देशभर के अनेक परिवारों का जीवन चलता है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में उन अधिकारियों पर कार्रवाई कर रहे हैं, सरकारी और कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक नहीं पहुंचा रहे हैं.
एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बीजेपी अगले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ केंद्र सरकार की 'कड़ी कार्रवाई' को अपने मुख्य चुनावी मुद्दों में से एक बनाएगी.
सरकार ने कथित रूप से आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता और आईएसआईएस जैसे आतंकवादी संगठनों से ‘संबंध’ होने के कारण पीएफआई और उससे संबद्ध कई अन्य संगठनों पर बुधवार को पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया.
पश्चिम बंगाल चुनाव में वामपंथी दल और कांग्रेस खुरचन में हिस्सेदारी के लिए होड़ लगा रहे हैं. पूर्वी-मध्य भारत में माओवाद को कब्र में दफन कर दिया गया है, तो केरल में वे सरकार विरोधी दोहरी भावना से जूझ रहे हैं.