सिद्धरमैया ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बोम्मई को कुछ साहस दिखाने की चुनौती दी. कांग्रेस नेता बोले, ‘बसवराज बोम्मई, आप नरेंद्र मोदी के सामने एक पिल्ले की तरह हैं. आप उनके सामने कांपते हैं.’
सिंह को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की बढ़ती मांग के बावजूद, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आरोपों को 'बेतुका' बताया. मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त करने के लिए कांग्रेस ने भी सरकार पर दबाव बनाया.
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर हैं. मंगलवार को उन्होंने वैशाली के पेरू हाई स्कूल में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर जमकर निशाना साधा.
छत्रपति सांभाजी पर महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष, अजीत पवार की टिप्पणी का बचाव करते हुए, अवहद ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुगल शासक का जिक्र किया.
सिर्फ़ सनी देओल संसद से ग़ैर हाज़िर नहीं है बल्कि उनकी गुरुदासपुर की जनता भी सनी देओल को साढ़े तीन सालों से ढूंढ रही है. विरोधी दलों के नेता कहते हैं कि सांसद बनने के बाद साढ़े तीन सालों में अंतिम बार कोविड के दौरान 2020 में सनी देओल को अपने क्षेत्र में देखा गया था.
छपरा जहरीली शराब त्रासदी के बाद की टिप्पणी को लेकर नीतीश कुमार को खासी आलोचना का सामना करना पड़ा है. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए रास्ता बनाने के लिए जद (यू) प्रमुख के लिए सहयोगी राजद की ओर से भी दबाव बढ़ रहा है.
मोहब्बत और एकता की बात कर देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल आज दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्र से गुजरेंगे, उन्होंने 19 दिसंबर को अलवर में कहा था नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं.
23 मिनट की राहुल और कमल हासन ने बातचीत की. इस बातचीत में दोनों ने चीन, कृषि और तमिल गौरव समेत तमाम मसलों पर बात की. इस दौरान दोनों ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा.
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि यह पटनायक और उनकी कल्याणकारी राजनीति के इर्द-गिर्द सावधानीपूर्वक रचे गए एक नैरेटिव का मिश्रण है, जिसने उन्हें 22 वर्षों से भी अधिक समय बीत जाने बावजूद जनता से जोड़े रखा है.
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की बढ़ी दाढ़ी लोगों में खासी दिलचस्पी जगा रही है. राजनीतिक पार्टियों के बीच इसपर काफी बातें हो रही हैं, जो वैसे तो कोई मुद्दा ही नहीं है.
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.