इससे पहले दिग्गज नेता ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख को राज्य के बारे में तीन सवालों के जवाब देने या फिर वापस दुबई लौट जाने की चुनौती दी थी. अमृतपाल संधू खालिस्तान का समर्थन करने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं.
भाजपा नेता और सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, ‘ केंद्रीय गृह मंत्री के लिए एचडी कुमारस्वामी द्वारा इस्तेमाल किया गया असंसदीय शब्द उनकी राजनैतिक हताशा को दर्शाता है. जेडीएस पार्टी पहले ही संकटग्रस्त पार्टी बन चुकी है.
जीरा स्थित शराब कारखाने के खिलाफ जताया जा रहा विरोध मान सरकार और पंजाब के किसानों, जो मार्च 2002 में हुई आप की शानदार जीत के प्राथमिक उत्प्रेरक थे, के बीच बढ़ती दरार का एक और उदाहरण है.
पूर्व नौकरशाहों का मानना है कि डीएस मिश्रा का कार्यकाल ‘असामान्य ढंग से लंबा’ होना मोदी सरकार के प्रति योगी सरकार के दृष्टिकोण में बदलाव का संकेत देता है. यह सब ऐसे समय हुआ है जब यूपी एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है.
सीएम बघेल ने कहा 2 दिसंबर को विधानसभा में विधेयक पारित हुआ था. एक महीने के बाद भी, सरकार की हठधर्मिता के कारण पूरे राज्य में नौकरी पाने के इच्छुक छात्रों और युवाओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है.'
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र और हरियाणा के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है.
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.