आजाद ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को गरीब लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचने देने का आश्वासन के लिए धन्यवाद दिया, पर त्रस्त लोगों को राहत देने के लिए सरकारी आदेश जारी करने की मांग की.
मुझे विश्वास है कि भविष्य में कांग्रेस की बर्बादी पर हारवर्ड नहीं, बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में अध्ययन होना ही होना है और कांग्रेस को डुबाने वाले लोगों पर भी अध्ययन होने वाला है.
ममता ने दावा किया कि भाजपा के शासन में त्रिपुरा में लोकतंत्र पिछड़ गया है क्योंकि 'पार्टियों को राजनीतिक बैठकें आयोजित करने की अनुमति नहीं है और पत्रकारों ने समाचार एकत्र करने का अधिकार खो दिया है.
इस प्रदर्शन का आयोजन दिल्ली प्रदेश भाजपा के मंदिर प्रकोष्ठ ने किया था और प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कर रहे थे.
थोराट का इस्तीफा दिल्ली में कांग्रेस के आलाकमान को एक पत्र लिखने के चार दिन बाद आया है जिसमें कहा गया है कि नाना पटोले के साथ काम करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है.
आज लोकसभा में अपने भाषण के दौरान राहुल ने अडाणी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘अडाणी कैसे हर बिजनेस में घुस जाते हैं. लोगों ने हर जगह मुझसे पूछा कि अडाणी का प्रधानमंत्री से क्या रिश्ता है.’
अडाणी घोटाले की जांच की मांग को लेकर संसद स्थित गांधी प्रतिमा के सामने भी विपक्ष के सांसदों ने आज खूब प्रदर्शन किया. भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों ने भी जंतर-मंतर पर अडाणी के शेयरों के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया.
उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था वो पार्टी छोड़ने वाले नेता नहीं है. उन्होंने कहा था, ‘पार्टी के लिए खून पसीना बहाया है, अपना हिस्सा नहीं छोडूंगा.'
अगर सरकार टैक्सपेयर्स का पैसा देश को बेहतर बनाने में खर्च करना चाहती है, तो ज्यादा अदालतें बनाए, टूटती हुई नौकरशाही को सुधारे, लेकिन, ज़ाहिर है, नेता सिर्फ अपने बारे में सोचेंगे.