राहुल गांधी के मोदी विरोधी अभियान से भाजपा को नुकसान तो हो सकता है मगर यह कांग्रेस की झोली में वोटों की बरसात नहीं कर सकता क्योंकि उसे अपने जनाधार का ही पता नहीं है.
गोपाल दास एक संत हैं, जो तकरीबन दो सौ दिनों से गंगा के गंगत्व के लिए अनशन पर हैं या यूं कहें कि अनशन पर थे. अब लापता है. अंतिम बार दून अस्पताल में दिखे थे.
अगर सरकार टैक्सपेयर्स का पैसा देश को बेहतर बनाने में खर्च करना चाहती है, तो ज्यादा अदालतें बनाए, टूटती हुई नौकरशाही को सुधारे, लेकिन, ज़ाहिर है, नेता सिर्फ अपने बारे में सोचेंगे.