ICMR स्टडी 354 टीका लगा हुए मरीज़ों पर की गई, जिनमें से 241 ने एक ख़ुराक ली थी, और 113 को दोनों डोज़ मिल चुके थे. स्टडी में 185 बिना टीका लगाए हुए मरीज़ भी शामिल किए गए.
यूरोप, ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन और मिस्र के 15 अध्ययनों के विश्लेषण से कोविड के बाद होने वाली 55 ऐसी दिक्कतों का पता चला है जो लंबे समय तक प्रभावित करती हैं, जिसमें न्यूरोलॉजिकल समस्याएं और हृदय रोग शामिल हैं.
अफगानिस्तान दुनिया के सिर्फ उन दो मुल्कों में से एक है जहां पोलियो अभी भी मौजूद है. साथ ही, यहां की केवल 0.6% वयस्क आबादी को कोविड के पूरे टीके लगे हैं जबकि वैश्विक औसत 23.6% है.
केरल चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड (केएमएससीएल) ने इस महीने की शुरुआत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से संपर्क किया था ताकि टीकाकरण के लिए कोविशील्ड खुराकों की खरीद की जा सके.
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जिन 478 मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 158 की मौत महाराष्ट्र में और 114 की केरल में हुई है. अब तक इस महामारी से 4,30,732 लोगों की मौत हो चुकी है.
हालांकि अभी कोविड वैक्सीन चर्चा का गर्म विषय बना हुआ है, अधिकारियों का कहना है कि नियमित टीकाकरण अभियान के मामले में आई गिरावट को पाटने के प्रयास निरंतर जारी हैं.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.