स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने बताया कि तिरुवनंतपुरम में इस वायरस के 13 संदिग्ध मामले हैं. उन्होंने कहा कि सरकार पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से पुष्टि का इंतजार कर रही है.
नेशनल कोविड-19 सुपरमॉडल कमेटी के प्रमुख प्रो. एम.विद्यासागर का कहना है कि सूत्र मॉडल पर आधारित इन अनुमानों को अभी केंद्र सरकार के साथ साझा नहीं किया गया है.
किसी संक्रामक रोग के लिए ये एक असामान्य बात है, क्योंकि मामलों की संख्या या तो गिरती है या ऊपर उठती है, और ये इस पर निर्भर होता है कि रोकथाम के उपाय कैसा काम कर रहे हैं.
चिकित्साकर्मियों की संख्या बढ़ाने के तरीकों के बारे में बात करते हुए डॉक्टर शेट्टी ने कहा कि राज्य सरकारों को वर्तमान में उपलब्ध कर्मचारियों की संख्या का डॉक्युमेंटेशन करना चाहिए और अधिक डॉक्टरों व नर्सों को प्रशिक्षित करने के लिए एक रोडमैप तैयार करना चाहिए.
भारत बायोटेक 2 से 18 साल के बच्चों पर कोवैक्सीन के लिए इम्युनोजेनेसिटी ट्रायल कर रहा है. माता-पिता का कहना है कि इस तरह से उनके बच्चों का वैक्सीनेशन हो जाएगा.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.