CAA के तहत पड़ोस के तीन मुस्लिम बहुल देशों के 6 अल्पसंख्यक समुदायों की नागरिकता को आसान बनाने का वादा किया गया है. यह कानून जिसका मतुआ और राजबंशी अभी इंतजार कर रहे हैं.
महा विकास अघाड़ी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस की जीत ने यह भी साबित कर दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को हराने का एक तरीका क्षेत्रीय बलों और गैर-भाजपा दलों की ताकत को एकजुट करना है
तृणमूल कांग्रेस के 148 दल बदलुओं में से, जिन्हें बीजेपी से टिकट मिले थे, और जिनमें एक दर्जन से अधिक सिटिंग विधायक थे, सिर्फ छह जीत हासिल कर पाए हैं, जिससे भगवा पार्टी के भीतर भी असंतोष बढ़ गया है.
चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार आ रही हिंसा की खबरों के बीच ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है. राज्य में मार्च और अप्रैल में आठ चरण में मतदान हुआ था.
अभिषेक बनर्जी को इस चुनाव में, एक अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया है. तृणमूल ने साउथ परगना में 31 में से 29 सीटें जीती हैं, जिसे अभिषेक का गढ़ माना जाता है.
राहुल गांधी के नेतृत्व पर पिछले साल कांग्रेस के अंदर ही कई लोगों ने सवाल उठाए थे. चुनावी हार उनके पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने को लेकर जारी विरोध को और तेज ही करेगी.
पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे ने साबित कर दिया कि राजनीतिक कौशल और लड़ने का माद्दा रखने वाले क्षेत्रीय नेता के आगे न तो मोदी की लोकप्रियता कारगर हो सकती है, न शाह की कथित ‘चाणक्य नीति’.
एक सुप्रीम AI काउंसिल होनी चाहिए जो सबसे ऊपर काम करे. इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री को करनी चाहिए, जिनके पास असली अधिकार, पूरा प्रतिनिधित्व और काम करने का अधिकार हो.