पिछले एक हफ्ते में मायावती BJP और SP दोनों पर हमले बोलती रही हैं, और उन्होंने साफ कर दिया है कि अगले UP चुनावों में BSP अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी. चुनाव उनके लिए ये साबित करने का मौक़ा है, कि वो अभी भी राजनीतिक रूप से प्रासंगिक हैं.
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्राकांत पाटिल ने कहा देवेंद्र फडणवीस ने जो कहा वह 100 फीसदी सही है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बीजेपी, शिवसेना साथ आएंगे और सरकार बनाएंगे.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पूछा कि, 'मोहन भागवत जी यह विचार क्या आप अपने शिष्यों, प्रचारकों, विश्व हिंदू परिषद/ बजरंग दल कार्यकर्ताओं को भी देंगे?
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित तीन प्रस्तावों में से एक प्रस्ताव तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को अस्वीकार करने से संबंधित है जिन्हें आज से शुरू हो रहे राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा.
खटीमा से दो बार विधायक रहे धामी, कभी मंत्री भी नहीं रहे. वह प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने आरएसएस के कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है.
ओवैसी ने पिछले दिनों एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था 'हम योगी को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे. अगर हमारा मनोबल ऊंचा हो और हम कड़ी मेहनत करें तो कुछ भी हो सकता है. हमारा मकसद है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा ना बने.'
गांधी ने सवाल पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, 'मोदी सरकार जेपीसी की जांच के लिए तैयार क्यों नहीं है? अपराध बोध, मित्रों को भी बचाना है, जेपीसी को राज्यसभा सीट नहीं चाहिए और ये सभी विकल्प सही हैं.'
अगर सरकार टैक्सपेयर्स का पैसा देश को बेहतर बनाने में खर्च करना चाहती है, तो ज्यादा अदालतें बनाए, टूटती हुई नौकरशाही को सुधारे, लेकिन, ज़ाहिर है, नेता सिर्फ अपने बारे में सोचेंगे.