कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ट्वीट कर कहा कि किसान दुनिया का गौरव हैं और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को आगे बढ़ते हुए एक-दूसरे का अभिवादन नए नारे के साथ करना चाहिए.
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे को लेकर लगातार विपक्षी दलों पर हमला किया है, मगर भाजपा भी नियमित रूप से अन्य दलों के ऐसे नेताओं को शामिल करती आ रही है और उन्हें पार्टी और सरकार में अहम पद भी दिए हैं.
आमंत्रित लोगों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शामिल हो सकते हैं जिनके सोमवार रात यहां पहुंचने की उम्मीद थी हालांकि पार्टी सूत्रों का दावा है कि वह मंगलवार की सुबह की विमान से यहां पहुंचेंगे.
आदिवासी मतदाताओं को लुभाने की भाजपा की कोशिशों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण के दौरान आजादी के आंदोलनों में हिस्सा लेने वाले कई आदिवासी नेताओं की भूमिका की सराहना की.
ओवैसी ने रविवार को एक जनसभा में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के संबोधन में मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों के नामों का उल्लेख होगा.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.