पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने दशकों तक सीमावर्त्ती राज्य के तौर पर कष्ट झेला है, और उन्हें एक ऐसी पार्टी में जाने की ज़रूरत थी, जो विरोधी पड़ोसियों के सामने डटकर खड़ी हो सके.
प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि 'चिटफंड घोटालों में कई भाजपा नेताओं के नाम शामिल होने के बावजूद, जांच एजेंसियां इस मामले के एक पक्ष की अनदेखी और दुसरे पक्ष की जांच कर रही हैं.'
सीएम मान जर्मनी से लौट रहे थे जहां उन्हें आखिरी वक्त पर फ्लाइट छोड़नी पड़ी. कई रिपोर्ट्स का दावा है कि पंजाब के सीएम बहुत नशे में थे जिसके कारण उन्हें फ्रैंकफर्ट में विमान से उतर दिया गया. आप ने आरोपों से इनकार किया है.
भाजपा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आप को घेरने की कोशिशों में जुटी है, जिन पर कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने वाली आबकारी नीति बनाने का आरोप है.
सपा ने बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार के विरोध में पदयात्रा निकाली. सीएम योगी बोले- समाजवादी पार्टी किसी नियम या किसी शिष्टाचार को माने, यह केवल एक कपोल कल्पना ही कही जा सकती है.
कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, आज हमारे लोगों पर झूठे मामले लगाए जा रहे हैं. दबाव-प्रभाव की राजनीति की जा रही है. दबाव- भाव से आप किसी का भी दिल, दिमाग और आत्मा नहीं खरीद सकते हैं.
पूर्व कांग्रेस विधायक माइकल लोबो ने कहा, 'हमने पीएम मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए दो तिहाई बहुमत के साथ बीजेपी में विलय किया है. कांग्रेस छोड़ो, भाजपा को जोड़ो.'
एक चीज़ जो ट्रांस की खूबसूरती को ज़िंदा रखती है, वह है उनका समुदाय और अपनापन. लेकिन कानून बनाने वालों की नजर में, यह अपनापन ‘धोखा’, ‘लुभाना’ और ‘गलत असर डालना’ बन जाता है.