कुछ को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह ‘भारत के लिए अच्छा बैकअप’ है. सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण के मुताबिक, पार्टियां अपनी मूल भाषा में व्यापक जनाधार के बीच पैठ बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं.
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक जाने के कार्यक्रम को पीएम मोदी—जिनकी आरएसएस वाली पृष्ठभूमि पर कांग्रेस लगातार हमलावर रहती है—और अधिक उदार अटल बिहारी वाजपेयी में अंतर दर्शाने वाले एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है.
भीम आर्मी प्रमुख ने दिप्रिंट को दिए इंटरव्यू में भाजपा से मुकाबले के लिए सपा, रालोद और अपनी पार्टी के संभावित गठजोड़ की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही संकेत दिए कि आगामी निकाय चुनावों में ही यह गठबंधन आकार ले सकता है.
12वीं सदी के समाज सुधारक बसवन्ना के अनुयायी ‘लिंगायत’ के भीतर काफी सारे उप संप्रदाय है, जिनमें पंचमसालियों की संख्या सबसे अधिक हैं. वे आरक्षण में अधिक हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं.
राज्य के असंतुष्ट वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का दावा है कि रेवंत रेड्डी ने पुराने नेताओं को दरकिनार कर पार्टी की समितियों में नए लोगों को भर लिया है. दिग्विजय ने इन नेताओं को आश्वस्त किया कि उनके मुद्दों को हल किया जाएगा.
अगले साल चुनाव वाले राज्य में भाजपा और कांग्रेस के कई नेता भव्य धार्मिक समारोहों के आयोजन में जुटे हैं. इसके पीछे ‘संस्कारों को बढ़ावा देने’ से लेकर ‘कार्यकर्ताओं को संगठित करने’ तक के तमाम कारण गिनाए जा रहे हैं.
नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू ने इस साल की शुरुआत में भाजपा के साथ गठबंधन खत्म कर लिया था जबकि महाराष्ट्र में भाजपा को तीन पार्टियों के गठबंधन महा विकास अघाड़ी से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की स्थिति पर अब से कुछ ही देर में एक उच्च स्तरीय बैठक की समीक्षा करेंगे. कांग्रेस ने कहा कि यात्रा किसी भी सूरत में नहीं रुकेगी.
मुझे लिखित संदेश मिला कि कानू सान्याल अपना ‘प्रतिनिधिमंडल’ मेरे पास भेजना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही थी कि अपने उग्र समर्थकों के साथ आ रहे दुबले-पतले गुस्सैल बूढ़े आदमी के साथ बेहद तीखी मुठभेड़ होगी.
नागपुर/अमरावती, 17 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने शुक्रवार को पूर्व सांसद नवनीत राणा पर आरोप लगाया कि उन्होंने...