मेघवाल को इस बदलाव के तहत कानून और न्याय मंत्रालय के अलावा रिजिजू के मौजूदा पोर्टफोलियो भी मिलेंगे. इस बीच किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है.
तीन बार के सांसद कटारिया को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया साल 2013 से 2018 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. साल 2006 में कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले सिद्धारमैया जेडी (एस) में थे, लेकिन देवगौड़ा से मतभेदों के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.
शिवकुमार मंगलवार सुबह राजधानी पहुंचे थे, जबकि सिद्धारमैया सोमवार से ही दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं. डीके शिवकुमार ने शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की थी.
शिवकुमार और सिद्धारमैया, दोनों ने राज्य में कांग्रेस की जीत का श्रेय लेने का दावा किया है, पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए दोनों दिल्ली में मौजूद हैं. दोनों नेताओं ने सत्ता के बंटवारे के किसी भी प्रस्ताव से इनकार किया है.
कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फोटो गैलरी में घूमते हुए दिखाए जा रहे हैं...गैलरी में दोनों दिवारों पर बिजनेस टायकून अडाणी की फोटो लगी हुई है.
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली आने से पहले कहा कि हमने इस पार्टी (कांग्रेस) को बनाया है, हमने इस घर को बनाया है. मैं इसका हिस्सा हूं...एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देती है.
बीते 13 मई को आए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 135 सीटों पर जीत दर्ज की थी. चुनाव जीतने के बाद से ही कर्नाटक में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस जारी है.
तीन कारकों—राजनीतिक समर्थन, कलेक्टर के कार्यालय का एक 'लिसनिंग पोस्ट' (सूचना केंद्र) के रूप में कार्य करना, और उग्रवाद-विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप न करना—ने यह सुनिश्चित किया कि दंतेवाड़ा अभियान सफल रहा.