1993 मुंबई बम विस्फोट के बाद एनएन वोहरा समिति ने संगठित अपराधियों, माफिया, नेताओं और पुलिस तथा प्रशासन के नौकरशाहों की सांठगांठ को बेनकाब करने वाली एक रिपोर्ट सौंपी थी. जिसे आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया. लेकिन अब समय आ गया है कि इसपर सख्ती से अमल किया जाए.
भारत की आर्थिक वृद्धि में स्टार्टअप बहुत ज्यादा मायने रखते हैं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह विदेशी निवेशकों के अनावश्यक प्रभाव में न रहें, हमें एक वेंचर कैपिटल इंडस्ट्री तैयार करने की आवश्यकता है.
कांग्रेस ओबीसी बहुल पार्टी नहीं है. एक सर्वसमावेशी पार्टी होने के बावजूद ओबीसी हित से जुड़े सबसे बड़े फैसले-सरकारी नौकरियों और शिक्षा संस्थानों में ओबीसी आरक्षण कांग्रेस के शासन काल में ही लागू हुए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां पाकिस्तान को दंडित करने के लिए 2016 और 2019 में क्रमश: ‘सर्जिकल’ और हवाई हमले किए थे, वहीं अब चीन पर ज़ुबानी हमले करने में उनके मंत्री उन्हें पीछे छोड़ रहे हैं.
चीन के नागरिकों की औसत आमदनी हर पांच साल में डबल हो जाती है. चीन का विकास अब देश के अंदर होने वाली खपत पर निर्भर है. आर्थिक हैसियत के मामले में चीन और भारत का फासला क्या कभी मिट पाएगा?
नताशा नारवाल को 'दिल्ली हिंसा और अमूल्य लीना को' हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, पाकिस्तान ज़िंदाबाद कहने की साजिश के लिए गिरफ्तार किया गया था. लेकिन उनके पिताओं ने बेटी पर कैसी प्रतिक्रिया दी, आज भारत के बारे में बहुत कुछ बताता है.
अमेरिका के लक्ष्य अधूरे रह गए, अब उसके पास न तो इतनी ताकत है और न इतना जोश है कि वह युद्ध फिर शुरू कर सके; और ईरान? घुटने टेकने की जगह वह पूरे संकल्प के साथ लड़ा. उसकी बागडोर अब ज्यादा कट्टरपंथी लोगों के हाथ में है