कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक संग्राम के बीच गठबंधन सरकार के करीब 16 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं जिससे मौजूदा एचडी कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ चुकी है.
किसानों के आत्महत्या के मुद्दे को लोकसभा में उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश भर के किसान कष्ट में हैं. राजनाथ सिंह ने जवाब दिया कि किसानों की आत्महत्या घटी और उनकी दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है.
हरियाणा विधानसभा की जिम्मेदारी मौजूदा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के कंधों पर ही रहेगी. पार्टी प्रवक्ता सुधीर यादव ने नवीन जयहिंद की घोषणा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है.
लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं को अभी तक के सहयोग के लिए धन्यवाद कहा, बल्कि हार का कारण जानना चाहा.