अमेठी में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें संजय गांधी अस्पताल को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगा गया है. पोस्टरों में लिखा गया है 'न्याय दो, न्याय दो, मेरे परिवार को न्याय दो, दोषियों को सजा दो.
शून्य काल के दौरान कांग्रेस के सांसदों ने वेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया.कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और के सुरेश ने दिया लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था.
पीएम ने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में गांधी जयंती से पटेल जयंंती तक 150 किमी की पदयात्रा करेंगे. इसमें भाजपा के विधायक, कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. यह यात्रा रोज 15 किमी करनी होगी.
आज कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार रहेगी या नहीं और सरकार के बागी विधायकों पर फैसला अब से कुछ देर में विधानसभा अध्यक्ष फैसला ले सकते हैं.
कर्नाटक में गहराते राजनीतिक संकट के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि हमने स्थिति को संभाल लिया है और यह सरकार आराम से चलती रहेगी.