नागराज ने कहा कि वह पार्टी के निवेदन पर विचार करेंगे और सोमवार को इस बाबत फैसला करेंगे. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष येदियुरप्पा ने कहा हम सोमवार का इंतजार करेंगे.
सत्ताधारी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और विपक्षी दल भाजपा विधानसभा में संभावित विश्वास मत के पहले अपने विधायकों पर नजर रखे हुए हैं. उन्हें विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका है.
आपराधिक मानहानि मामले के बारे में बात करते हुए राहुल ने कहा, 'जितना अधिक मुझ पर हमला किया जाएगा मैं उतना ज्यादा प्यार से लड़ूंगा लेकिन मैं सच्चाई के रास्ते से नहीं हटूंगा.'
आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस हाल के दिनों में अपने सबसे गंभीर नेतृत्व संकट का सामना कर रही है.
बजट पर चर्चा के दौरान अपने जवाब में वित्तमंत्री ने कहा कि चिदंबरम ने आयकर और सीमा शुल्क संग्रह पर एक समान अवधि की तुलना नहीं की और शायद इसलिए वे गलत निष्कर्ष पर पहुंचे.