बागी विधायकों का पक्ष रखते हुए मुकुल रोहतगी ने कहा, सभी 10 याचिकाकर्ताओं ने 10 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था. रोहतगी ने कहा कि अध्यक्ष यदि चाहते तो फैसला ले सकते हैं.
नीरज शेखर बीते लोकसभा चुनाव में बलिया से टिकट मांग रहे थे. लेकिन सपा-बसपा गठबंधन की ओर से उन्हें टिकट नहीं मिला. इससे नीरज शेखर अखिलेश यादव और पार्टी नेतृत्व से नाराज़ चल रहे थे.
कांग्रेस-जेडी(एस) गठबंधन वाली सरकार के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने जहां बहुमत सिद्ध करने की बात कही है. वहीं, भाजपा उनसे बहुमत सिद्ध किए जाने की मांग लगातार कर रही है.
येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा 'मैं कुमारस्वामी को तुरंत इस्तीफा देने की सलाह दूंगा, क्योंकि कांग्रेस और जेडीएस के 15 से अधिक विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है.
रामलाल के अलावा गोपाल आर्या को संघ में पर्यावरण के मुद्दों का राष्ट्रीय समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. माना जा रहा है कि वी.सतीश भाजपा के नए संगठन मंत्री बनाए जा सकते है.
सीएम कमलनाथ के बंगले पर चौकसी में तैनात कुत्तों को भी बदल दिया गया है. यहां डफी, सिकंदर और रेणु को तैनात किया गया है. इनमे से एक को विशेष तौर पर छिंदवाड़ा से भोपाल लाया गया है.