बसपा प्रमुख ने कहा कि डा. अम्बेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता व अखण्डता के पक्षधर रहे हैं इसलिए वे जम्मू-कश्मीर राज्य में अलग से अनुच्छेद 370 का प्रावधान करने के कतई भी पक्ष में नहीं थे.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अरुण जेटली का रविवार को निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. पक्ष विपक्ष के तमाम बड़े नेतओं सहित लोग मौजूद रहे.
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली पिछले कई वर्षों से किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे. उन्होंने 2018 में किडनी ट्रांप्लांट भी करवाया था. इसके बाद से वे कई दूसरी गंभीर बीमारियों से घिर गए थे.
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर जाने को तैयार है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस दल से न आने की गुजारिश की है.
समाज में जनमत बनाने वाली हस्तियों से मिलने का काम पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को और देशभर में 400 छोटी बड़ी रैलियां करने की कमान जलसंसाधन मंत्री शेखावत को मिली है.
योगी सरकार में मंत्री रहते हुए राजभर भाजपा सरकार की लगातार आलोचना करते रहे.उनका रुठने-मनाने का सिलसिला भी चलता रहा चुनाव परिणाम आने से बाद ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा गया.
शिवराज सिंह चौहान के मध्य प्रदेश में चुनाव हारने के बाद सितारे गर्दिश में दिख रहे थे, पर उन्होंने अपनी विपरीत परिस्थिति को भी अपने फायदे में तब्दील कर दिया है.